VAIBHAV GEHLOT---मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव ने पत्नी संग दिया वोट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अपनी पत्नी के साथ वोट दिया। वैभव सुबह ही अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चुनाव बूथ पर पहुंचे और अपना वोट दिया। वैभव का पैतृक मकान महामंदिर क्षेत्र में है, इसलिए वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता व मतदाता भी थे। कोरोना को देखते हुए मुंह पर मास्क की अनिवार्यता के चलते वैभव व उनकी पत्नी मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे। जहां पहले उनके साथ सेनिटाइज कराए गए, बाद में उन्होंने वोट दिया। वैभव प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सहित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है।
--
कार्यकर्ताओं में जोश
वैभव के आने से कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। वैभव सभी कार्यकर्ताओं व अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी से मिले। प्रत्याशी व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के जीत के प्रति उत्साहित दिखे।
--
3.88 लाख मतदाता
शहरी सरकार चुनने के लिए जोधपुर नगर निगम उत्तर में गुरुवार सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ। जहां उत्तर के 80 वार्डो में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। नगर निगम उत्तर में मतदान के कुल 625 मतदान केन्द्र बनाए गए है। उत्तर में कुल 3 लाख 88 हजार 847 मतदाता है। जिनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 99 हजार 505 व महिला मतदाता 1 लाख 89 हजार 339 है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Pia20
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment