नगर निगम चुनाव: कहीं सोशल डिस्टेंसिंग, तो कहीं उड़ रही धज्जियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना के साए में नगर निगम चुनाव कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना में मतदान हो रहे है। मतदान प्रमुख गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रहे है, इसलिए मतदाताओं के कतार में खड़े रहने के लिए एक-दूसरे के बीच निर्धारित दूरी रखी गई है। जिसके अनुसार ही मतदाता कतार बनाकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं गाइडलाइन के अनुसार मुंह पर मास्क की अनिवार्यता भी नजर आई। मतदान केन्द्रों पर मतदाता मास्क लगाए हुए है। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनिटाइज करवाएं जा रहे है।
चिकिस्ताकर्मी व नगर निगम कर्मी भी मौजूद
कोरोना को देखते हुए इस बार नगर निगम चुनाव में मतदान केन्द्रों पर चिकित्साकर्मी व नगर निगम कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम कर्मी मतदाताओं के हाथ सेनिटाइज करवाने सहित अन्य व्यवस्थाएं संभाल रहे है।
कहीं उड़ रही धज्जियां
कई मतदान केन्द्रों पर कोविड गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग आदि की धज्जियां उड़ते भी नजर आई है। मतदाता भीड़ व झुण्ड़ बनाकर देखे गए है। मतदातताओं के कतार में खड़े होने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को ताक पर रखा जा रहा है। वहीं अन्य गाइडलाइन की पालना में भी ढिलाई देखी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37ShusS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment