RLP ने बनाए Rajasthan के 11 जिलों में अध्यक्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। बेनिवाल ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा भोपालगढ़ विधायक MLA पुखराज गर्ग की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ 11 नए जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

बेनिवाल ने शुक्रवार को यहां भगत की कोठी में पत्रकार वार्ता में कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। प्रदेश कार्यकारिणी में दो-दो प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री तथा पांच नए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

बेनिवाल के अनुसार अजमेर से जगदीश लाम्बा व जोधपुर से राजूराम खोजा प्रदेश उपाध्यक्ष, बीकानेर के डॉक्टर सुरेश बिश्नोई व चितौडग़ढ़ से कालूराम जाट को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रीगंगानगर से सलीम अली चौपदार, जोधपुर से सुभाष कड़वासरा, हनुमानगढ़ से कपिल सहारण व रमेश भादू को नियुक्ति दी गई है।
ये बने जिलाध्यक्ष

सीकर में महेंद्र डोरवाल, झुंझुनूं में राजेन्द्र फौजी, बीकानेर में दानाराम घिंटाला, पाली में माधुराम खराड़ी, चितौडग़ढ़ में शांतिलाल गाडरी, उदयपुर में भैरू शंकर जाट, बाड़मेर में उदाराम मेघवाल, जालोर में ईश्वर सिंह बालावत, जोधपुर में रामधन सिंगड, भीलवाड़ा में मनसुख सिंह गुर्जर और सिरोही में प्रवीण कुमार चौधरी को आरएलपी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

नगर निगम चुनाव में प्रचार

बेनिवाल ने Jodhpur Nagar Nigam चुनाव में उतरे आरएलपी प्रत्याशियों के समर्थन में सारण नगर, मधुबन हाउसिंग बोर्ड व भगत की कोठी में जनसम्पर्क कर सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में भी रालोपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, नियमन,सफाई व कई मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरएलपी शहरी क्षेत्र के गरीबों की समस्याओं व कच्ची बस्तियों के उद्धार के लिए बड़े कदम उठाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31WYhT8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment