IAS Exam- आईएएस परीक्षा में कृषि, विज्ञान व पर्यावरण से जुड़े सवालों ने उलझाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को देशभर में आईएएस प्री परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में इस बार परंपरागत तौर पर पूछे जाने वाले इतिहास, राजनीति विज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्नों के स्थान पर कृषि, कृषि उत्पाद, एमएसपी, अर्थशास्त्र, विज्ञान व पर्यावरण छाया रहा। करंट अफेयर्स के दो-तीन ही प्रश्न थे। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्न पत्र का स्तर थोड़ा कठिन था। एेसे में पिछले साल की तुलना में कटऑफ कुछ नीचे जा सकती है।

हर साल आईएएस-प्री परीक्षा का आयोजन मई महीने में होता है और अक्टूबर में मुख्य परीक्षा होती है लेकिन इस बार कोरोना लॉकडाउन के कारण मुख्य परीक्षा के स्थान पर अब जाकर प्री परीक्षा हो रही है। परीक्षा परिणाम अगले महीने घोषित करने की संभावना है।

जोधपुर में ४६ प्रतिशत परीक्षाार्थी ही आए
जोधपुर में परीक्षा के लिए ७ हजार ८५९ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र था, जिसमें ३६५१ परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। ४२०८ अनुपस्थित रहे। दूसरे पारी दोपहर २.३० से अपराह्न ४.३० में कॉम्प्रेहिसव, मैथ्स, रीजनिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड का प्रश्न पत्र था। दूसरी पारी में ४० विद्यार्थी और कम हो गए। कुल मिलाकर ४५.९५ प्रतिशत ने परीक्षा दी। दोनों प्रश्न पत्र दो सौ-दो सौ अंक के थे। दूसरी पारी का प्रश्न पत्र केवल क्वालिफाइंग है। प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र के आधार पर वरियता सूची बनेगी।

इस परीक्षा केंद्र पर केवल ११ परीक्षार्थी

जोधपुर में परीक्षा के लिए २४ परीक्षा केंद्र बनाए गए। सर्वाधिक परीक्षार्थी सीएचबी सेंट्रल एकेडमी और केंद्रीय विद्यालय आर्मी-१ में थे। यहां प्रत्येक में ४८० परीक्षार्थी थे। लाल मैदान स्थित बालिका सीनियर सैकेंडरी स्कूल में २९ पंजीकृत थे, जिसमें से केवल ११ जने परीक्षा देने पहुंचे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jw2e81
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment