जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्यूरो के विशेष विंग के कार्यालय में उद्यमियों के साथ आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मध्यस्थों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्णय किया। ब्यूरो ने उद्यमियों से भ्रष्टाचार की शिकायत राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 1064 पर करने की अपील की।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्य ही नहीं अपितु केन्द्रीय विभागों में भ्रष्टाचार रोकने पर विचार विमर्श किया गया। डीआइजी डॉ विष्णुकांत ने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत ब्यूरो के आदेश पर जनसंवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यदि किसी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार है तो उसकी शिकायत ब्यूरो के राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नम्बर 1064 पर की जा सकती है। इस अवसर पर विभागों में सक्रिय मध्यस्थों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता जताई गई। विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित ने उद्योग जगत को सरकारी विभागों में आने वाली परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही बिचौलियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की घोषणा की गई। एएसपी नरेन्द्र चौधरी व भोपालसिंह लखावत ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उद्यमी निलेश संचेती, अशोक संचेती, सुरेश बिश्नोई, अशोक बाहेती, हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक भरत दिनेश, बृजमेाहन पुरोहित, एनके जैन, हंसराज बाहेती, बीएल चोपड़ा, राधेश्याम रंगा मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GSM0Yx
0 comments:
Post a Comment