निगम चुनाव में सोलह एरिया मजिस्ट्रेट रखेंगे कानून व्यवस्था पर नजर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह ने एक आदेश जारी कर नगर निगम चुनाव-2020 सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के वार्डो में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। दोनों निगमों के लिए क्रमशः 29 अक्टूबर व 1 नवम्बर को मतदान होगा। मतदान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक निगम क्षेत्र में आठ आठ एरिया मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हर मजिस्ट्रेट दस दस वार्डों पर नजर रखेगा।

नगर निगम उत्तर

नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए जिला आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह शेखावत, वार्ड नम्बर 11 से 20 के लिए उपखण्ड अधिकारी बिलाड़ा रामचन्द्र खटीक, वार्ड नम्बर 21 से 30 तक के लिए वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त नरेन्द्र सिंह पुरोहित, वार्ड नम्बर 31 से 40 के लिए जिला आबकारी अधिकारी उदयभानु चारण, वार्ड नम्बर 41 से 50 के लिए अपर जिला कलेक्टर तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, वार्ड नम्बर 51 से 60 के लिए जिला रसद अधिकारी प्रथम राधेश्याम डेलू, वार्ड नम्बर 61 से 70 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रवण सिंह तथा वार्ड नम्बर 71 से 80 के लिए उपखण्ड अधिकारी हनुमानसिंह राठौड़ को कानून एवं शंाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐरिया मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

नगर निगम दक्षिण

नगर निगम दक्षिण में जेडीए के सचिव हरभान मीण को वार्ड 1 से 10, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रामनारायण बडगुजर को वार्ड नम्बर 11 से 20, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती चंचल वर्मा को वार्ड नम्बर 21 से 30, जेडीए के ओएसडी (भूमि) अनिल कुमार पुनिया को वार्ड नम्बर 31 से 40, स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक दलवीरसिंह ढ्ढा को वार्ड नम्बर 41 से 50, जेविविएनएल के सचिव मुकेश चौधरी को वार्ड नम्बर 51 से 60, उपखण्ड अधिकारी लूणी गोपाल परिहार को वार्ड नम्बर 61 से 70 तथा जेडीए के उपायुक्त राजेन्द्रसिंह चंादावत को वार्ड नम्बर 71 से 80 में कानून एवं शंाति व्यवस्था के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Iv6D0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment