निगम चुनाव के लिए भाजपा के मण्डलवार प्रभारी नियुक्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम चुनाव को देखते हुए जोधपुर संभाग प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मण्डलवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। महामन्दिर मण्डल प्रभारी शिवकुमार सोनी, लालसागर मण्डल प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पावटा मण्डल प्रभारी राजेन्द्र पालीवाल, राइकाबाग मण्डल प्रभारी अशोक व्यास, खाण्डा फलसा मण्डल प्रभारी अशोक बाहेती, त्रिपोलिया मण्डल प्रभारी भंवरलाल दैया, रातानाडा मण्डल प्रभारी जयंत सांखला, शास्त्रीनगर मण्डल प्रभारी कमलेश पुरोहित, मसूरिया मण्डल प्रभारी राजेन्द्र बोहरा, चौपासनी मण्डल प्रभारी ज्ञानेश्वरी भाटी, सूरसागर मण्डल प्रभारी मनोहर परिहार एवं प्रतापनगर मण्डल प्रभारी नरेश सुराणा को नियुक्त किया है।

शुरू हुआ बैठकों का दौर
भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व महापौर घनश्याम औझा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया बैठकें की और नेताओं के निवास पर जाकर रणनीति बनाई। वहीं प्रत्याशियों के आवेदन करने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि १३ तारीख कर चलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36TGhfp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment