जोधपुर. नाग तालाब स्थित आर्मी की एविएशन यूनिट की ओर से मंगलवार को कायलाना झील में बचाव व राहत कार्यों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यूनिट के जवानों ने बाढ़ सहित अन्य आपदा में नागरिक सुरक्षा व जान माल की रक्षा का अभ्यास किया।
एविएशन यूनिट के जवानों ने हेलीकॉप्टर की सहायता से राहत कार्यों का अभ्यास किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से रबड़ बोट गिराकर नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। बाढ़ में घिरे लोगों तक सही पहुंच के लिए जवानों ने हेलीकॉप्टर से पुलिंग की। प्रशिक्षक ने छिछले पानी में तैरने और गोता लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से जम्प व वापस वहां तक पहुंच कायम करने का अभ्यास किया गया।
आर्मी की एविएशन यूनिट हर साल इस तरह का प्रशिक्षण करती है। पिछले दिनों भी इसी तरह का अभ्यास बगैर हेलीकॉप्टर के आयोजित किया गया। गौरतलब है मानसून काल के समय देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी आपदाएं आने पर आर्मी भेजी जाती है और जवान अपने अनुभव की बदौलत नागरिकों को संकट से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ll1KC8
0 comments:
Post a Comment