19 हजार पूर्व संक्रमितों को फिर से सावधान रहने की जरूरत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना का आंकड़ा 29 हजार पार पहुंच गया है। शहर में अब तक 19 हजार रोगी ऐसे सामने आए हैं, जिनमें किसी प्रकार का कोरोना लक्षण नहीं था। माना जाता है कि ऐसे लोगों की एंटीबॉडी भी न के बराबर बनी है, जिनकी एंटीबॉडी बनी है, वे भी दो माह से अधिक नहीं टिकी है। ऐसे में अब अंदेशा है कि पूर्व में संक्रमित आ चुके 19 हजार बिना लक्षण वाले रोगियों पर कोरोना फिर अपना कहर ढा सकता है।

10 हजार रोगी मिले सिम्पटम्स वाले

अब तक 10 हजार संक्रमितों में कोरोना लक्षण नजर आए हैं। इनमें कई 5 हजार से ज्यादा मरीजों को एम्स, एमजीएच व एमडीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। अब कई मरीज निजी अस्पताल में भी उपचार ले रहे है। इसके अलावा बिना लक्षण वाले बुजुर्ग व अन्य बीमारी से ग्रसित बोरोनाडा कोविड सेंटर भी भर्ती हुए हैं। चिकित्सकों का ये भी मानना है कि जो पूर्व में लक्षण वाले हैं, उनकी एंटीबॉडी अच्छी बनी है। उन्हें पुन: कोरोना के चांस 60 दिन बाद बनेंगे।

सभी सजग रहे

जुलाई माह से पहले तक जोधपुर में 80 प्रतिशत असिम्टोमेटिक व 20 प्रतिशत रोगी सिम्टम्स वाले सामने आते थे। लेकिन अब 50-50 का अनुपात है। सिम्टम्स वाले रोगियों की संख्या बढ़ी है। कुल मिलाकर पूर्व में संक्रमित हो चुके लोगों को भी सजग रहने की जरूरत है। जो अब तक नेगेटिव रहे या बीमार होने से बचे रहे वे भी खुद का और परिवार का ध्यान रखें।

- डॉ. प्रीतमसिंह, डिप्टी सीएमएचओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33zOcwh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment