चैन्नई की फ्लाइट में यात्रियों के बीच बैठ गई कोरोना संक्रमित युवती, एनवक्त पर सीएमएचओ ने एयरपोर्ट को फोन करके नीचे उतरवाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर को चैन्नई जाने के लिए खड़े इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बैठे यात्रियों की सांसें उस वक्त चढ़ गई, जब उन्हें पता लगा कि उनके बीच बैठी एक युवती कोरोना पॉजिटिव है। एयरपोर्ट कर्मचारियों द्वारा आनन-फानन में युवती व उसके सामान को विमान से नीचे उतारकर वापस एयरपोर्ट लाया गया। विमान के उड़ान भरने से पहले घबराए यात्रियों को क्रू मेंबर्स ने ढाढस बंधाया। उधर एयरपोर्ट के बाहर पुलिस व चिकित्सा विभाग की रैपिड रेस्पोंस टीम (आरआरटी) पहुंच गई और युवती को एम्बुलेंस में डालकर पहले अस्पताल लाया गया। एयरपोर्ट की ओर से रातानाडा थाना और चिकित्सा विभाग की ओर से सरदारपुरा थाने में कोरोना संक्रमित युवती द्वारा होम आइसोलेशन के उल्लंघन करने की शिकायत दी गई है।

चार दिन पहले पॉजिटिव, दो दिन पहले नेगेटिव
सरदारपुरा 9वीं रोड निवासी एक युवती 3 अक्टूबर को निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। चिकित्सा विभाग को छह अक्टूबर को सूचना मिलने पर उसे व घरवालों को 20 अक्टूबर के लिए होम आइसोलेट कर दिया। युवती ने दो दिन पहले एक और जांच करा ली और उसमें वह नेगेटिव हो गई। इसका फायदा उठाकर वह चैन्नई के लिए रवाना होने लगी। युवती का मोबाइल चौबीस घण्टे से बंद बता रहा था। चिकित्सा विभाग के नियंत्रण कक्ष द्वारा बुधवार सुबह फोन लगाने पर युवती ने बताया कि वह नेगेटिव आ गई और फ्लाइट से जा रही है। यह सुनकर चिकित्सा विभाग के कार्मिक भी भौंचक्के रह गए। आरआरटी को तुरंत उसके घर सरदारपुरा भेजा गया। युवती वहां नहीं मिली, तब चिकित्साधिकारियों ने एयरपोर्ट फोन किया। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने युवती के नाम से जोधपुर-चैन्नई की उड़ान के यात्रियों की सूची जांच की, जिसमें युवती का नाम था। यात्री सुरक्षा जांच के बाद विमान में सवार हो चुके थे। एयरपोर्टकर्मी दौड़ते-दौड़ते विमान के ऊपर चढ़े और युवती को नीचे उतरवाया। यात्रियों की जान खतरे में डालने और होम आइसोलेशन तोडऩे की शिकायत दर्ज की गई है।

एक बार पॉजिटिव, 17 दिन आइसोलेशन अनिवार्य
एक बार पॉजिटिव आने के बाद यदि आप दो-तीन दिन नेगेटिव भी आ जाते हैं तो भी 17 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य है। अलाक्षणिक होने के बावजूद इसके व्यक्ति दूसरों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lnC2wS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment