युवक के हाथ पकड़ मोबाइल लूटा, तीन गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सरदारपुरा डी रोड सेंट एन्ड्रयूज हॉल के पास तीन जनों ने पैदल युवक के हाथ पकड़कर मोबाइल लूट लिया। सरदारपुरा थाना पुलिस ने लूट के 48 घंटे में सोमवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद किया।
थानाधिकारी हनुमानसिंह के अनुसार हाकम बाग निवासी संजय पुत्र चिंटू रॉय शनिवार रात 10.30 बजे होटल में कार्य के बाद घर लौट रहा था। सेंट एड्रयूज हॉल के सामने गली में पहुंचा तो पैदल ही तीन युवक आए और आड़े फिर कर उसे रोक लिया। दो युवकों ने पीछे से संजय के दोनों हाथ पकड़ लिए। तीसरे युवक ने उसकी जेबों की तलाशी ली व कीमती मोबाइल लूट लिया। फिर तीनों वहां से भाग निकले। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। लिखित शिकायत पर रविवार को लूट का मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज व हुलिए के आधार पर पुलिस ने माणक चौक में नया बास निवासी नंदकिशोर (22) पुत्र श्यामलाल प्रजापत, लाला लाजपतराय कॉलोनी निवासी भीम (23) पुत्र शंकरलाल मेघवाल और जुगलकिशोर (21) पुत्र पप्पुराम सरगरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जुगल की निशानदेही से लूट का मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dsCJSH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment