जोधपुर.
नगर निगम चुनाव के नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने भी कमर कस ली। पुलिस व आरएसी जवानों के साथ हाड़ी रानी बटालियन की महिला सिपाहियों ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में रूट मार्च निकाल शांति के साथ निडर होकर मतदान करने की अपील की।
मण्डोर थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के नेतृत्व में गोकुलजी की प्याऊ से नरसिंह विहार और आस-पास के सम्पूर्ण क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान बनाड़ थाना प्रभारी अशोक आंजणा व करवड़ थानाधिकारी भारत रावत और हाड़ी रानी बटालियन की महिला सिपाही भी साथ थी। उधर, सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) देरावरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में नागौरी गेट और आस-पास के क्षेत्रों में भी रूट मार्च किया गया। साथ ही नागौरी गेट थाने में क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई। सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर आमजन से भय मुक्त होकर मतदान का आग्रह किया गया।
कोरोना से बचकर मतदान की अपील
उधर, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने पुलिस स्टेशन उदयमंदिर में क्षेत्रवासियों की बैठक ली। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ निडर होकर मतदान की अपील की। साथ ही कोविड-१९ संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी दिशा निर्देशों की पालना का आग्रह किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35FSLVE
0 comments:
Post a Comment