जोधपुर में मसूरिया जोन और गांव में बिलाड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. शहर से गांव तक कोरोना ने जकड़ रखा है। आंकड़ों की बात करें तो जोधपुर में सर्वाधिक मसूरिया जोन और ग्रामीण इलाके में सबसे ज्यादा संक्रमित बिलाड़ा में है। इसमें मसूरिया में ४००५ तो बिलाड़ा तहसील व आसपास जुड़े गांवों में ९३७ संक्रमित मिल चुके हैं। जोधपुर के कुल ९ जोन में २९ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव को १० ब्लॉक में विभक्त कर रखा है। जिसमें अब तक २६ हजार संक्रमित रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं।

अब तक ४ सौ से ज्यादा कोरोना कर्मवीर संक्रमित
जोधपुर में अब तक ४०० से ज्यादा कोरोना कर्मवीर संक्रमित हुए हैं। इनमें १५० से ज्यादा रेजिडेंट व सीनियर चिकित्सक, २५० से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्निशियन सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ है। ज्यादातर मेडिकल स्टाफ संक्रमित जुलाई के बाद आना शुरू हुआ। जोधपुर में सबसे पहले एक डिस्पेंसरी का चिकित्सक संक्रमित हुआ था।

सबसे कम बीजेएस जोन और ग्रामीण में शेरगढ़-बालेसर कम संक्रमित
इन दिनों शहर में सबसे कम संक्रमित क्षेत्र बीजेएस जोन है। जहां लक्ष्मीनगर, डिगाड़ी और बीजेएस डिस्पेंसरी क्षेत्र में केवल १४२७ संक्रमित है। वहीं शेरगढ़-बालेसर ब्लॉक में १६९-१६९ संक्रमित मिले है।

जोधपुर में मेल १८४०४ तो फिमेल ८५५४ संक्रमित
कोरोना का कहर पुरुषों पर ज्यादा है। जोधपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में १८४०४ पुरुष संक्रमित आए हैं और ८५५४ महिलाएं संक्रमित हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ३६३८ पुरुष और ११६५ महिलाएं मिलाकर कुल ४८०३ संक्रमित हुए हैं। वहीं शहर में १४७६६ पुरुष और ७३८९ महिलाएं संक्रमित हुई है। चिकित्सकों का मानना है कि पुरुष ज्यादा बाहर निकले हैं, इसलिए वे संक्रमित हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ESvE11
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment