जोधपुर. कोरोना का चेहरा कितना खतरनाक है, इसी का उदाहरण कई परिवारों पर देखा जा सकता है। कहीं घर में भाइयों की तो कहीं दंपती की कोरोना के कारण सांसें उखड़ रही है। कबूतरों का चौक के समीप पुरा मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनारायण व्यास की गत 30 सितंबर को मौत हुई थी,्र वहीं गुरुवार को कोरोना के कारण एमडीएम अस्पताल में भर्ती रही व्यास की पत्नी मानता का निधन हो गया। मानता की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव रही। इस कारण वे कोरोना मृतक रिकॉर्ड में शामिल नहीं की गई।
गांधी अस्पताल के सीनियर नर्सेज की भी मौत
महात्मा गांधी अस्पताल के सीनियर नर्सेज मुरली मनोहर जोशी की भी मौत हो गई। जोशी की भी लास्ट रिपोर्ट नेगेटिव थी, उन्हें कोविड के बाद यहां तबीयत बिगडऩे के कारण अहमदाबाद ले जाया गया, जहां कई दिन उनका इलाज चला। आखिर उनकी मौत हो गई।
बीकानेर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और जोधपुर निवासी डॉ. राठौड़ पॉजिटिव
जोधपुर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व बीकानेर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल जोधपुर निवासी डॉ. एसएस राठौड़ भी कोरोना पॉजिटिव आए है। वे जोधपुर में ही अपना इलाज ले रहे है।
अब 350 नए संक्रमित और 3 की मौत
शहर में बुधवार को 350 नए रोगी सामने आए और 3 की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 408 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।
एम्स में भर्ती प्रकाश (74 ) की मौत हो गई। मानसरोवर डीपीएस स्कूल के सामने पाल रोड निवासी नवनीत कौर की मौत हो गई। एमजीएच में मेघवालों का बास बिलाड़ा निवासी कैलाश (45 ) की मौत हो गई। शहर में कई ऐसे कई पॉजिटिव मरीज है, जिनकी रिपोर्ट मौत से कुछ समय पहले नेगेटिव आ रही है, ये रोगी कोरोना मृतक रिकॉर्ड में नहीं जोड़े जा रहे है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Gy1ssE
0 comments:
Post a Comment