जोधपुर में कोरोना का फिर बढ़ा कहर, पिछले 20 दिन में 8815 संक्रमित और 99 से ज्यादा मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह की तेजी कोरोना ने एक बार फिर 20 दिन बाद दिखा डाली है। जोधपुर में बुधवार को कोरोना ने फिर ५ सौ का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ डाला। एक दिन में ५०७ संक्रमित सामने आए और ४ की मौत हो गई। एक मौत महात्मा गांधी अस्पताल तो ३ मौतें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में हो गई।

बढ़ते कोरोना के आंकड़े और मौतें फिर चिंता का विषय बन गई हैं। प्रशासन न तो मौतें रोक पा रहा है और ना ही कोरोना पर लगाम लगा पा रहा है। जोधपुर में अब तक ३४१८९ मरीज संक्रमित और ४६२ से ज्यादा मौतें हैं। वहीं २० दिन में ८८१५ संक्रमित और ९९ से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

एम्स जोधपुर में रितू (४८ ), माता का थान निवासी माता का थान निवासी छवरलाल ( ६८), शेरगढ़ निवासी गज्जू देवी ( ६२) और एमजीएच में सरदारपुरा निवासी कैलाश नारायण (७९ ) की कोरोना से मौत हो गई।

सरकारी रिपोर्ट में ३०३ संक्रमित, अकेले फलोदी में ६० संक्रमित
प्रतापनगर-१५, शहर परकोटा- १३, उदयमंदिर-१४, महामंदिर-१२, मसूरिया-१५, शास्त्रीनगर-१९, मधुबन-२६, रेजिडेंसी-२१, बीजेएस-२३संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-१९ सालावास ( लूणी)-२२, बिलाड़ा-१२, भोपालगढ़-६, ओसियां-९, बावड़ी-०, फलोदी-६०, बाप- २०, शेरगढ़-० और बालेसर-७संक्रमित सामने आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TeUvzJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment