जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 5 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत एक से 19 साल के बच्चों व किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि कृमि संक्रमण का बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन के स्तर, पोषण व बौद्विक विकास पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसके बचाव के लिए राष्ट्रीय मुक्ति दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। एएनएम, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाडी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र में अरबन पीएचसी पर बच्चों, किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी।
परिवार कल्याण के एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रामनिवास सेंवर ने बताया कि एक से दो साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की आधी गोली को पूरी तरह चम्मच से घोल कर साफ पानी में मिलाकर, दो से तीन साल तक के बच्चों को पूरी एक गोली घोलकर पानी के साथ पिलाई जााएगी। तीन से 19 साल के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी। साथ ही इस अभियान के दौरान आने वाले एमसीएचएम दिवस व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले एक से 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jxKbhJ
0 comments:
Post a Comment