MSP---चना व सरसो में 225 रुपए क्विंटल बढ़ाया समर्थन मूल्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

केन्द्रीय केबिनेट द्वारा कृषि मूल्य लागत आयोग द्वारा रबी सीजन 2020-21 की फ सलों के लिए सिफ ारिश किए गए समर्थन मूल्य को मंजूरी दी गई है। इससे चने व सरसो के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गत सीजन में चने का समर्थन मूल्य 4875 रुपए प्रति क्विंटल व सरसो का समर्थन मूल्य 4425 रुपए प्रति क्विंटल था। इसमें 225 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इससे रबी सीजन 2020-21 के लिए चने का समर्थन मूल्य 5100 रुपए व सरसों का समर्थन मूल्य 4650 रुपए निर्धारित किया गया है।

--

गत वर्ष सवा दो लाख हैक्टेयर में हुई थी चना-सरसो की बुवाई

जिले में गत सीजन में सरसों की 1 लाख 80 हजार हैक्टेयर तथा चने की 40 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। जहां चने का 59 हजार मीट्रिक टन व सरसो का 3 लाख 65 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। ऐसे में जिले के किसानों को बड़े पैमाने पर समर्थन मूल्य बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

--

प्रदेश में गत सीजन में चना, सरसो व गेंहू की खरीद

फसल- मात्रा मीट्रिक टन-- किसानों की संख्या

चना -- 599344 -- 232432

सरसो -- 334498 -- 133741

गेंहू -- 2161000 -- 212000

-----

गत कुछ वर्षों में समर्थन मूल्य में पर्याप्त इजाफ ा हो रहा है लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीद मात्रा अभी भी अपर्याप्त है। ऐसे में सरकार उचित खरीद की व्यवस्था करे तो निश्चित रूप से किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा।

तुलछाराम सिंवर, प्रान्त प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ,जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFHQmR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment