JNVU: पुराने छपे हुए प्रश्न पत्र मिलेंगे, सी पार्ट नहीं करना है

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) अंतिम वर्ष की शेष बची परीक्षाएं 21 सितम्बर से ऑफलाइन शुरू होगी। विवि ने अपनी नियमित परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू की थी। ऐसे में प्रश्न पत्र पहले से ही छपे हुए हैं। प्रश्न पत्र तीन भागों ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ में विभक्त है। परीक्षा समय 3 घण्टे से कम करके 2 घण्टे कर दिया है। ऐसे में विवि प्रशासन ने केवल ‘ए’ और ‘बी’ पार्ट हल करने के लिए कहा है। परीक्षा शुरू होते हुए वीक्षक परीक्षा कक्ष में ‘सी’ पार्ट को क्रॉस करवा देगा। सी पार्ट के अंक ए और बी पार्ट में समायोजित हो जाएंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार शाम तक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

जोधपुर संभाग में 106 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। मार्च में परीक्षा केंद्रों की संख्या 85 थी। कोरोना के कारण सोशियल डिस्टेंसिंग रखने के लिए परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों को उन्हीें के शहर और स्वयं की कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र दिया है। जोधपुर शहर में 16, जोधपुर ग्रामीण में 12, पाली जिले में 17, जालोर जिले में 31, जैसलमेर जिले में 5, बाड़मेर जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

परीक्षाओं की समय सारणी
परीक्षा नियंत्रक प्रो. जैताराम बिश्नोई ने बताया कि स्नातक बीए तृतीय वर्ष/ बीए ऑनर्स अन्तिम वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष, बीएससी गृह विज्ञान अन्तिम वर्ष, बीकॉम स्वयंपाठी एवं नियमित के तृतीय वर्ष, एलएलबी अन्तिम वर्ष, एमए/एमकॉम अन्तिम वर्ष की परीक्षा 21 सितम्बर से शुरू होगी। बीसीए अन्तिम वर्ष, बीकॉम ऑनर्स/बीबीए अन्तिम वर्ष, एमएससीइ (गणित) स्वयंपाठी अन्तिम वर्ष, बीए/बीबीए एलएलबी दशम सेमेस्टर एवं एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस एण्ड बिना सीबीसीएस स्कीम वर्ष 2019), एमबीए (एफ एम) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 22 सितम्बर से शुरू होगी, जबकि एमबीए (एफ.एस) 18 सितम्बर से, एमबीए (सीमेट/टी एण्ड एच) की परीक्षाएं 19 सितम्बर से शुरू होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33tcVRH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment