जोधपुर. स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से सीकर जिले एक बेटे धन्ना लाल का पंद्रह दिन बाद गांव में दाह संस्कार हो सका। सऊदी अरब के रियाद में बीमारी के कारण धन्ना लाल का निधन हो गया था। शनिवार को उनकी पार्थिव देह गांव लाई गई।
सांवली रोड जिला सीकर निवासी धन्ना लाल सैनी पुत्र मोहन लाल का रियाद में मल्टी ऑर्गन फेल होने से 28 अगस्त को निधन हो गया था। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया ताकि पार्थिव देह रियाद से सीकर लाई जा सके। जब बात नहीं बनी तो सूरज राजोरिया, जो धन्ना लाल के दामाद हैं, ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को इस बाबत सूचना दी। उनसे पार्थिव देह सीकर लाने का आग्रह किया। शेखावत ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क साधा और पूरे मामले से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री शेखावत के हस्तक्षेप करने पर धन्ना लाल की पार्थिव देह विमान से शुक्रवार को नई दिल्ली विमानतल पहुंची। जहां से पार्थिव देह को सीकर लाया गया।
वेब संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर. डॉ.बीआर अंबेडकर अध्ययन केन्द्र जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र एवं महिला अधिकार विषय पर विचार गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ.भरत कुमार ने बताया कि कुलपित प्रो.प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला की मुख्य वक्ता पूर्व राज्यपाल मारग्रेट अल्वा रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iuNLbG
0 comments:
Post a Comment