आइपीएल मैच पर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, तीन गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सैल ने महामंदिर थानान्तर्गत धर्मनारायण का हत्था स्थित मकान में दबिश देकर आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे करोड़ों का हिसाब व सट्टे में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।

थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि धर्मनारायण का हत्था स्थित मकान में आइपीएल पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। साइबर सैल के सहायक पुलिस आयुक्त की पुख्ता सूचना पर रविवार रात मकान में दबिश दी गई, जहां आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स व किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था।

मौके से धर्मनारायण का हत्था निवासी जनार्धन पुत्र गणेश वैद्य, ५वीं रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की गली निवासी विशाल पुत्र सुरेश वंगानी और खाण्डा फलसा में दुदेश्वर मंदिर के पास निवासी मनीष पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी को गिरफ्तार किया गया। जो क्रिकेट सट्टा बुक कर रहे थे। तलाशी लेने पर मौके से दो एलइडी, दस मोबाइल, एक लेपटॉप, दस मोबाइल लाइनों से जुड़ी इलेक्ट्रोनिक अटैची, अन्य उपकरण व करोड़ों रुपए का सट्टे का हिसाब-किताब मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3icR3Q2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment