‘कोरोना बम’ बनकर घूम रहे हैं 200 ‘लापता’ संक्रमित, रोजाना 50 पॉजिटिव मरीजों का पूरा पता-ठिकाना ही नहीं मिलता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के तेवर तीखे हो रखे हैं। हर रोज ३ सौ से ६ सौ के बीच संक्रमित आना आम हो गया है। इस बीच जांच कलक्शन सेंटर से हर रोज कम से कम ५० पॉजिटिव मरीजों के पते जोधपुर लिखे हुए स्वास्थ्य विभाग के सामने आ रहे है। एेसे में रोगियों को ढूंढऩा भी स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर हो गया है। इसके अलावा कई रोगी पॉजिटिव मैसेज मिलने के बाद खुद के फोन नंबर तक स्वीच ऑफ कर लेते हंै। एेसे में रोगियों तक पहुंच पाना भी चुनौती बन गया है।

200 कोरोना संक्रमित आज भी कागजों में, पता नहीं कहां है?
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जोधपुर में मार्च से अब तक २ सौ कोरोना संक्रमित लापता है। इनसे आज तक गलत पता व फोन नंबर के अभाव में संपर्क नहीं हो पाया है। ये ‘कोरोना बम’ की तरह शहर में घूम रहे हैं। हालांकि कइयों के पते जोधपुर लिखे जाने के बाद उनके फोन नंबर सही मिलते हैं। इस कारण कई तो मिल जाते हैं। इसके अलावा कई जागरूक रोगी खुद ही अपनी रिपोर्ट की तलाश में संबंधित अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में संपर्क साध लेते हैं।

ज्यादातर गलतियां अस्पताल जांच कलक्शन सेंटर से
ज्यादातर मरीजों के एड्रेस व मोबाइल नंबर की गलतियां अस्पताल के कोरोना जांच कलक्शन सेंटर पर हो रही हैं। इसमें एमजीएच, एमडीएम अस्पताल व एम्स अस्पताल के नाम शामिल है। इसके अलावा काफी बार डिस्पेंसरियों से भी पते पर केवल जोधपुर लिखा आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EMIzBC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment