स्वामीनाथन रिपोर्ट को तकिया बनाकर सोती रही कांग्रेस: मंत्री शेखावत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कृषि कानूनों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर झूठ बोलकर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार 2006-2014 तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तकिया बनाकर क्यों सोती रही?

भारतीय जनता पार्टी आईटी एवं मीडिया विभाग राजस्थान की ओर से बुधवार को आयोजित वर्चुअल प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस और समूचे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि बिल को बिना पढ़े हुए विरोध करना और किसानों को उकसा करके आंदोलन के लिए प्रेरित करना बदनीयती भरा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 22 की 22 कॉमोडिटीज़, जिनके ऊपर एमएसपी घोषित होता है, पर लाभकारी मूल्य 50 से लेकर 100 प्रतिशत देना सुनिश्चित किया है। राजस्थान में किसान के बेटे को व्यापारी भाजपा सरकारों ने बनाया। जोधपुर जीरा मंडी ने हजार गुना ट्रेड वृद्धि की है। अब यहां के किसानों को गुजरात समेत दूसरी जगह फसल बेचने में दिक्कत नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RXiEK8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment