जोधपुर में शारदीय नवरात्र में नहीं हो सकेंगे मां चामुण्डा के दर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना-आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को मेहरानगढ़ स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में माता के दर्शन नहीं हो सकेंगे। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया की 31 अक्टूबर तक राज्य में धारा १४४ लागू होने के कारण मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा।

शारदीय नवरात्रा के दौरान इस बार सूर्यनगरी के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मोहल्ला स्तर पर होने वाले गरबा डांडिया आयोजन भी नहीं हो सकेंगे। जिला रजपूत नवयुवक मंडल जोधपुर एवं राजस्थान रजपूत क्षत्रिय महासभा की ओर से हर साल आयोजित मां दुर्गाभवानी शोभायात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्य शोभायात्रा संयोजक भगवानसिंह चौहान ने बताया सरकार की गाइडलाइन की पालना में इस बार केवल घरों में ही ध्वजारोहण कर पूजन किया जाएगा।

19 साल बाद ऐसा संयोग
अधिक मास के कारण 19 साल बाद में पितृपक्ष समापन के बाद शारदीय नवरात्र शुरू नहीं हुई है। शारदीय नवरात्र का पर्व इस बार 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा । शारदीय नवरात्र आरंभ होते ही शुभ कार्यों के लिए भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

बंगाली समाज नहीं मनाएगा पूजन उत्सव
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में नेहरू पार्क के पीछे स्थित दुर्गा बाड़ी में पूजन उत्सव के लिए इस बार विशाल मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। दुर्गाबाड़ी समिति के सह सचिव सत्यनारायण सेन ने बताया की इस बार केवल पुजारियों की ओर से घट स्थापना कर पूजन किया जाएगा। सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार विजयदशमी को विजय सम्मेलन नहीं होगा। बंगाली समाज समिति कुड़ी की ओर से भी माता की विशाल मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। समिति सचिव सुखमल विश्वास ने बताया की कुड़ी नौ सेक्टर में हर साल मनाए जाने वाला उत्सव इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं होगा। क्षेत्रवासी घरों में ही मां दुर्गा का पूजन करेंगे। बंगाली समाज सेवा समिति प्रतापनगर के संजय आईच ने बताया की ३१ अक्टूबर तक धारा 144 होने के कारण इस बार मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण भी नहीं किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35YVLhX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment