लिव-इन-रिलेशनशिप के दस्तावेज बनवा रही युवती को जबरन ले गए परिजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुराने हाईकोर्ट परिसर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दस्तावेज बनवा रही एक युवती को उसके परिजन व साथ आए युवक गुरुवार दोपहर जबरन कार में बिठाकर ले गए। अधिवक्ता की शिकायत पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार खेड़ापा थाना क्षेत्र की एक युवती और युवक कुछ दिन से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों दस्तावेज तैयार करवाने के लिए कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता के पास आए। इसका पता लगा तो युवती के घरवाले कोर्ट पहुंच गए। अधिवक्ता के पास दस्तावेज तैयार करवा रही युवती को जबरन कार में बिठाकर सभी चलते बने। अचानक वारदात से अधिवक्ता व युवक सकते में आ गए। अधिवक्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाश में नाकाबंदी कराई। युवती के घरवालों पर अपहरण के आरोप पर पुलिस ने ग्रामीण कन्ट्रोल रूम में सूचित कर कार की तलाश कराई। युवक भी खेड़ापा थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और युवक को २१ वर्ष होने में कुछ समय बाकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z2GA2O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment