एनसीबी की कार्रवाई में 6 लाख की प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 338 सीरप जब्त, चार युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने पाल-सांगरिया बाइपास पर मोटर मर्चेंट मार्केट के पास कार में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की छह लाख से अधिक गोलियां व ३३८ कफ सीरप जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। यह नशीली दवाएं जोधपुर से संभवत: पंजाब ले जाई जानी थी।

एनसीबी सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप से भरी कार के सप्लाई के लिए जाने की सूचना पर पाल-सांगरिया में तलाश शुरू की गई। इस बीच, बीकानेर नम्बर की एक कार संदिग्ध नजर आई। जिसे रोकने पर चार युवक मिले। कार तलाशी लेने पर अलग-अलग कार्टन में भरी ३१४.६२ किलो ६,०२,३०० प्रतिबंधित नशीली ट्रेमाडॉल नामक गोलियां व कैप्सूल और कॉडीन बेस्ड कफ सीरप की ३३८ बोतलें मिलीं। जो प्रतिबंधित हैं और नशे के रूप में काम ली जाती है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार में सवार जालोर निवासी मोहित कुमार, जोधपुर निवासी सोमेश्वर सिंह उर्फ श्याम चौधरी, संदीप कुमार और हनुमान बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। कार भी जब्त की गई है। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मोहित कुमार व संदीप कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। जबकि शेष दोनों आरोपियों को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण व अतिरिक्त निदेशक वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में अधीक्षक रणजीत कुमार बरनवाल व टीम कार्रवाई में शामिल थे।

पंजाब में होनी थी आपूर्ति
एनसीबी का कहना है कि आरोपी जोधपुर से ग्रामीण क्षेत्र के फलोदी और पंजाब के आबोहर व फाजिल्का के आस-पास क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का सेवन नशे के रूप में किया जाता है। फलोदी, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से नशीली दवाएं पंजाब के शहरों तक पहुंचाई जा रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3md2SsF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment