राजस्थान में मानसून की मेहर, अब तक 13 फीसदी अधिक बरसे मेघ, जानें जिलों में कितनी बरसात हुई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। इस साल प्रदेश में मानसून की मेहर रहेगी। एक जून से लेकर दस सितम्बर तक ही पूरे राजस्थान में 13 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है जबकि अभी मानसून बाकी है। पश्चिमी राजस्थान में इस बार जमकर मेघ बरसे। यहां अब तक 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।

पूर्वी राजस्थान में सामान्य बारिश ही है। केवल चार जिलों अलवर, धौलपुर, बूंदी और टोंक में सामान्य से कम बरसात हुई है। सबसे अधिक बारिश जोधपुर में हुई है। प्रदेश में समस्त जिलों में जोधपुर ही एकमात्र जिला है जहां मौसम विभाग को बहुत अत्यधिक बरसात का संकेत जारी करना पड़ा है। जिले में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक पानी बरसा।

1-- जोधपुर संभाग तरबतर
जोधपुर में सामान्य से 65, जैसलमेर में 50, जालोर में 47, बाड़मेर में 28, पाली में 24 और सिरोही में 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधिक बरसात के कारण धोरों में हरियाली हो गई है।

2-- वांगड में झमाझम, नदी-नालों में पानी आया

उदयपुर संभाग में भी अच्छी बारिश हुई। यहां उदयपुर में सामान्य से 20, डूंगरपुर में 34, बांसवाड़ा में 18, प्रतापगढ़ में 14, राजसमंद में 25 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। केवल चितौडगढ़़ में सामान्य बारिश है। यहां 8 प्रतिशत कम पानी बरसा।

3-- बीकानेर संभाग में चूरू ने रखी इज्जत
मौसम विभाग सामान्य से 19 प्रतिशत से कम सा अधिक बारिश को सामान्य बारिश मानता है। बीकानेर में सामान्य से 4, श्रीगंगानगर में 11 और हनुमानगढ़ में 8 फीसदी कम बारिश हुई। यहां चूरू में मूसलाधार के कारण 38 प्रतिशत अधिक पानी आया।

4-- हाड़ौती में बाळे लेकिन अभी भी बारिश कम

हाड़ौती में भारी बरसात के कारण चम्बल व अन्य नदियां उफान पर रही। कई बांधों के गेट खोले गए लेकिन यहां सामान्य बरसात ही है। कोटा में सामान्य से 15, झालावाड़ में 7, बारां में 18 और बूंदी में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

5-- जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में सामान्य बारिश
राजधानी जयपुर में 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई लेकिन जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में अभी भी कम बारिश हुई है। धौलपुर में 29, अलवर में 23, टोंक में 21, झुंझनूं में 17, दौसा में 16, सवाई माधोपुर में 12, करौली में 13, भरतपुर में 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूरे प्रदेश में कितनी बारिश

स्थान ----------बरसात हुई----------औसम बरसात ----------अधिक/कम
राजस्थान ----------469.8 ----------412.9 ---------- 13 प्रतिशत अधिक

पश्चिमी राज.-------368.5 ----------265.5 ---------- 38.7 प्रतिशत अधिक
पूर्वी राज. --------597.5 ----------598.2 ---------- बराबर

प्रदेश के जिलों में कितनी बरसात

जिला ---------- अब तक बरसात-------- औसत बरसात
1 अजमेर ---------- 424.1 ---------- 394.5

2 अलवर ---------- 391.3 ----------510.7
3 बांसवाड़ा ----------921.9 ----------779.8

4 बारां ---------- 592.4 ----------724.2
5 भरतपुर ----------450.6 ----------499.4

6 भीलवाड़ा --------535.9 ----------544
7 बूंदी ---------- 434.7 ----------594.9

8 चितौड़ ---------- 592.7 ----------654.4
9 दौसा ---------- 457.8 ----------544.8

10 धौलपुर ----------388 ----------550.1
11 डूंगरपुर ---------- 777.9 ---------- 579.9

12 जयपुर ---------- 554.1 ----------470.1
13 झालावाड़ --------- 729.1 ---------- 780.9

14 झुंझनूं ---------- 313.3 ----------375.5
15 करौली ----------498.3 ----------574.6

16 कोटा ----------575.1 ----------675.4
17 प्रतापगढ़ ----------916.6 ----------805.9

18 राजसमंद----------589.3----------470.1
19 स. माधोपुर--------- 507.4 ----------574.7

20 सीकर ---------- 434.3 ----------366.4
21 सिरोही ---------- 933.8----------790.7

22 टोंक ---------- 416.1 ----------525
23 उदयपुर ---------- 651.3 ---------- 543.4

24 बाड़मेर ---------- 297.7----------233.2
25 बीकानेर ----------205.1 ----------214.1

26 चूरू ---------- 401.7 ----------291.4
27 हनुमानगढ़ -------- 221.6 ----------241.9

28 जैसलमेर ----------228.8 ----------153
29 जालोर ---------- 534.1 ----------364

30 जोधपुर ---------- 432.2 ----------262
31 नागौर ---------- 435 ----------332.1

32 पाली ---------- 527.5 ----------426
33 श्रीगंगानगर-------- 168.1 ---------- 189.2

(बारिश 1 जून से 10 सितम्बर तक की है और मिलीमीटर में है। स्त्रोत: भारतीय मौसम विभाग)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZuBEUP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment