RAILWAY----देश में पहली बार 2300 रेलकर्मियों का वर्चुअल सेवानिवृत्ति समारोह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

रेल मंत्रालय की ओर से पहली बार वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर 31 जुलाई को आभासी सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश के 2320 रेलकर्मियों के लिए एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही, भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सेवानिवृत्त हुए रेलवे पदाधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद किया। समारोह में रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी, रेलवे बोर्ड के सचिव सुशांतकुमार मिश्रा और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

जोधपुर मण्डल के 31 कर्मचारी भी शामिल

वर्चुअल सेवानिवृत्ति समारोह में रेलवे के सभी जोन, मण्डल के 2320 अधिकारी-कर्मचारियों को आपस में जोडकऱ समरोह आयोजित किया गया। समारोह में जोधपुर मण्डल के 31 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

रेलकर्मियों की भूमिका को सराहा

इस अवसर पर गोयल ने रेलवे में विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न पदों व विभिन्न दायित्‍वों के निर्वहन के लिए लंबी अवधि तक सेवाएं प्रदान की हैं। रेलवे को बेहतर रेलवे बनाने में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के योगदान और भविष्य के लिए रेलवे को तैयार करने में आपकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मालगाडिय़ों, पार्सल गाडिय़ों, श्रमिक विशेष रेलगाडिय़ों का सफलतापूर्वक परिचालन कोरोना योद्धाओं से कम नहीं हैं। उन्होंने कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए रेलकर्मियों की सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रेलमंत्री के साथ बात की व सेवानिवृत्ति समारोह को यादगार समारोह बनाने के लिए धन्यवाद किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XnDdCR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment