व्हॉट्सएेप पर लूडो खेलने के नाम जुआ, ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने मोबाइल पर व्हॉट्सएेप ग्रुप 'लूडो खेलो पैसे कमाओÓ के माध्यम से युवाओं को जुआ खिलाने वाले ग्रुप एडमिन को सोमवार को गिरफ्तार किया। ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।

थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह ने बताया कि व्हॉट्सएेप पर 'लूडो खेलो पैसे कमाओÓ ग्रुप बना हुआ है। जिसके माध्यम से युवाओं को जुआ खिलाया जा रहा था। इसका पता लगने पर हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह व मेवाराम, कांस्टेबल हरिराम, श्यामलाल व नरेन्द्रसिंह ने ग्रुप की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जुआ खिलाए जाने की सूचना सही पाए जाने पर बतौर ग्रुप एडमिन बासनी गांव में मेघवालों का बास निवासी जितेन्द्र पुत्र गणेशराम मेघवाल को हिरासत में लिया गया। जांच में कमीशन के बदले जुआ खिलाए जाने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे मोबाइल व हिसाब की डायरी और १७८० रुपए जब्त किए गए हैं।
सदस्य जोड़कर लूडो खेलने के नाम पर दांव लगवाए

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 'लूडो खेलो पैसे कमाओÓ व्हॉट्सएेप ग्रुप बना रखा है। जिसमें वह सदस्य जोड़ता है और उन्हें लूडो खेलने के नाम पर दांव लगाने को प्रेरित करता है। बदले में उसे कमीशन मिलता है।
अपील : सावधान रहें, ग्रुप के सदस्य न बनें

लॉक डाउन में समय व्यतीत करने के लिए कुछ युवकों ने जुआ खेलने के लिए ग्रुप बना रखे हैं। जिसमें लूडो, सांप सीढ़ी व बच्चों के अन्य गेम खिलाने के नाम पर जुए की तरफ धकेला जाता है। बदले में उन्हें छोटा-मोटा लालच देकर खुद चांदी कूटते हैं। पुलिस ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे एेसे ग्रुप के सदस्य न बनें और एेसी गतिविधि के बारे में पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31cxHnO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment