खेत में कपड़े की एक और धुलाई इकाई सील

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

एनजीटी के आदेश पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को शेरगढ़ थानान्तर्गत सांई गांव स्थित खेत में चल रही कपड़े धुलाई की एक और इकाई सीज की। कपड़े के ११० थान जब्त किए गए हैं।
एसटीएफ प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील के पंवार ने बताया कि सांई गांव स्थित दौलतसिंह के खेत में कपड़े धुलाई की अवैध औद्योगिक इकाई के संचालित होने की सूचना मिली। एसटीएफ के उप निरीक्षक जयसिंह व बुद्धसिंह के नेतृत्व में वहां दबिश दी गई। तीन-चार ग्रामीण व श्रमिक कार्य करते मिले। ३० गुणा ५० फुट अडाण पर ८० और १० गुणा ५० के अडाण पर ३० थाने सूख रहे थे। पास ही कपड़े के १५ थान जमीन पर पड़े थे। इकाई से कपड़ों के १२५ थान जब्त किए गए।

पानी की आठ हाोदियों में कपड़ों की धुलाई का कार्य किया जा रहा था। छह अन्य हौदियों में पेंडिंग मशीन लगी हुई थी। इनके पास गड्डा खोदकर हौद बना रखा था। जिसमें १ किमी दूरी से पाइप लाइन के जरिए पानी लाया जा रहा था और फिर कपड़ों की रंगाई, छपाई, धुलाई के कैमिकल युक्त गंदा खेत में छोड़ा जा रहा था। जो गंदे पानी से भरा हुआ था। एसटीएफ की तरफ से फैक्ट्री मालिक दौलतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह जोधा के खिलाफ शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jhKInd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment