जोधपुर.
करीब 30 दिन से भी ज्यादा चले सत्ता संग्राम में कुछ शिथलता आई तो प्रदेश की सरकार ‘ग्राउंड जीरो’ पर एक्शन मोड में नजर आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को कोविड फेज में पहली बार जोधपुर आए। कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी भी थे। चार घंटे से अधिक समय तक जोधपुर में रुके। 11 पाक विस्थापितों की मौत के मामले में गंगाणा क्षेत्र में शोक सभा में भी शामिल हुए।
सीएम गहलोत सुबह 11.30 बजे जोधपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे गंगाणा स्थित पाक विस्थापितों की मौत पर हुई शोक सभा में शामिल हुए। यहां पाक विस्थापित बस्ती में लोगों से बातचीत में कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी, यदि पुलिस के अलावा किसी अन्य एजेंसी से चाहेंगे तो भी जांच करवाएंगे। विस्थापितों की समस्या राज्य व केन्द्र सरकार के स्तर पर सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर के सभागार में कोविड-19 की स्थितियों पर करीब सवा घंटे तक बैठक लेकर समीक्षा की। जोधपुर में केस ज्यादा आ रहे हैं, ऐसे में क्लस्टर जो ज्यादा संक्रमित हैं, वहां फोकस करने व चेन ढूंढने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत दोपहर बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए।
इन मुददों पर भी बोले
कोविड-19 : प्रदेश में कोरोना मैनेजमेंट काफी अच्छा हुआ। सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई। अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखा और साढ़े तीन हजार रुपए गरीबों के खाते में जमा करवाए। 50 हजार के आस-पास प्रतिदिन प्रदेश में टेस्टिंग हो रही है।
राजनीतिक घटनाक्रम : ‘सेव डेमोक्रेसी’ यह अभियान हमारा पूरे प्रदेश में है। पहली बार राजभवन के बाहर व जिलों में लोकतंत्र बचाव के धरने हुए। पूरे प्रदेश में राजस्थान ने संदेश दिया।
पाक विस्थापित : इतनी बड़ी घटना दर्दनाक है। जांच चल रही है। कारण पता करना जरूरी है, जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gVnpio
0 comments:
Post a Comment