माउंट आबू में 61 मिमी पानी बरसा, झरने चले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समूचे मारवाड़ में बुधवार को घने बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन अधिकांश हिस्सों में बादलों ने निराश ही किया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में 61 मिलीमीटर पानी बरसा। वहां पहाड़ों से झरने बह निकले। जालोर के सांचोर में 40 और नागौर के डीडवाना में 42 व लाडऩूं में 30 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की उम्मीद बरकरार है। पूर्वी राजस्थान सहित पश्चिम के कुछ हिस्सों में अगले चार पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

सूर्यनगरी में बुधवार सुबह पारा 27.6 डिग्री रहा। सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। हल्की फुहारें गिराने के बाद बादल आगे बढ़ गए। शहर में दिनभर बादलों का पहरा रहा लेकिन बारिश की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों को निराश ही हाथ लगी। दोपहर में तापमान 34.6 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद भी बादलों की रेलमपेल बनी रही। जोधपुर में गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश की उम्मीद है।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी सूखा रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 28.5 व अधिकतम 38.5 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 29.5 व दिन का 37.7 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kCwe2W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment