इन्द्रदेव ने किया ठाकुरजी के चलविग्रहों का अभिषेक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देवझूलनी एकादशी को इन्द्रदेव ने ठाकुरजी के चलविग्रहों का अभिषेक किया। शनिवार को जोधपुर में हुई वर्षा के दौरान शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिर परिसर के चौक में और घरों में नित्य ठाकुरजी की सेवा करने वाले वैष्णव भक्तों ने चल विग्रहों का वर्षाजल से अभिषेक करवाया। रातानाडा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बारिश के दौरान ही ठाकुरजी के चलविग्रह को विराजित कर इन्द्राभिषेक करवाया। हालांकी मंडोर क्षेत्र के रामतलाई जलाशय और पूंजला नाडी पर आस पास के सीमित श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग की पालना और जयघोष करते ठाकुरजी की रेवाडिय़ों के साथ पहुंचे और देव विग्रहों का अभिषेक किया। राईका बाग स्थित युगलजोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में चल विग्रह का गंगाजल से अभिषेक करने के बाद महाआरती कर देशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की गई। घरों में विराजित ठाकुरजी के विग्रहों का पदमसर जलाशय लाकर जलाभिषेक किया गया।

मंडोर क्षेत्र के राम तलाई नाड़ी परिसर में शाम होते ही श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए ठाकुर जी की रेवाडिया लेकर पहुंचे और ठाकुर जी के चल विग्रहों का जलाभिषेक कर आरती की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32zv3sY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment