जोधपुर.
शहर की पन्द्रह वर्षीय बालिका से पांच माह से सामूहिक बलात्कार और पड़ोसी युवक के कमरे में बंद कर बलात्कार के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। दो युवक व एक अन्य बाल अपचारी फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में तीन बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। तीनों को किशोर न्यायालय में सोमवार को पेश किया जाएगा। इस मामले में दो युवक व एक अन्य बाल अपचारी भी आरोपी है। जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पीडि़ता का मेडिकल और पुलिस के समक्ष बयान शनिवार रात को ही करा लिए गए थे। वहीं, मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा १६४ के तहत बयान रविवार को कराए गए।
आशंका : बदनामी के डर से चुप रहे परिजन
दो युवक व चार बाल अपचारी लॉक डाउन लगने के बाद से पीडि़ता से सामूहिक बलात्कार कर रहे थे। उससे शनिवार को फिर बलात्कार किया गया और मां ने आरोपी के चंगुल से छुड़ाया तो सीधे थाने जाकर उसने आपबीती बताई थी। तब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि संभवत: बदनामी के डर से परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gHTQ34
0 comments:
Post a Comment