कोरोना की आड़ में सहकारी मेडिकल स्टोर के भौतिक सत्यापन पर ताला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के जिले में संचालित 41 मेडिकल स्टोर और 6 किराणा काउंटर का इस वित्तीय वर्ष में पांच महीने बीत जाने के बावजूद भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। पिछले साल भौतिक सत्यापन में 40 लाख की कमी पकड़ी गई थी।

सहकारिता विभाग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में किराणा व मेडिकल काउंटर का भौतिक सत्यापन प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 31 मार्च को करवाया जाता है। भौतिक सत्यापन के दौरान माल की कमी होने पर जाने पर संबंधित फार्मासिस्ट एवं किराना काउंटर कर्मचारियों के विरुद्ध गबन की कार्यवाई की की जाती है। भण्डार के मेडिकल स्टोर हर साल करीब 25 करोड़ की दवाइयां बेचते हैं। लॉकडाउन के कारण इस बार किराणा काउंटर ने भी दो महीने में 9 करोड़ का माल बेचा है।

................................

‘इस बार भौतिक सत्यापन में देरी हो गई। हमनें तैयारी कर ली है। जल्द ही भौतिक सत्यापन कर दिया जाएगा।’

आरसी मीणा, महाप्रबंधक, जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Ji9bR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment