जोधपुर. प्रदेश को हरा-भरा करने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के महाभियान 'हरयाळो राजस्थानÓ के तहत शनिवार व रविवार को बरसते मेघ के बीच सघन पौधरोपण किया गया। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पत्रिका के हरयालो राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत किला रोड सिंघोड़ों की बारी स्थित औषधी उद्यान परिसर में रविवार शाम मुख्य अतिथि डा. विश्वनाथ मेहरा, राजस्थान पत्रिका जोधपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी सुरेश व्यास ने पौधरोपण अभियान का आगाज किया। मेहरानगढ़ पहाड़ी पर्यावरण विकास समिति की ओर से अभियान के तहत गजेन्दर पाल सिंह सोलंकी,विनोद पुरी गोस्वामी, पार्थ,कुमकुम, नवीन गिरी,मोहन ने कुल 11 पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष प्रसन्न पुरी गोस्वामी ने अतिथियों को औषधीय उद्यान स्थल के विकास कार्यो तथा राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व में लगाये गए पेड़ों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। समिति के सचिव देवेन्द्र सांखला ने आभार जताया।
स्वतंत्रता दिवस पर 74 पौधे रोपित कर लिया देखभाल का संकल्प
भवाद ग्राम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में रिमझिम के बीच विद्यार्थियों विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित कर उनकी नियमित देखभाल की शपथ ली। विश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था बिश्नोई टाईगर फ ोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद के संयोजन में ग्रामीणों ने 74 पौधे लगाए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुथारों की ढाणी भवाद में 27 पौधे लगाए।
गुड़ा विश्नोइयां क्षेत्र के मंगल नगर में पाली सांसद पीपी चौधरी, फलौदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, बिश्नोई महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष हीराराम भंवाल, भाजपा देहात अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,प्रसन्न चंद मेहता आदि ने पौधरोपण किया।
मुस्कान सच्ची सेवा
राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थान महाअभियान के तहत रविवार सुबह मुस्कान सच्ची सेवा समिति के सहयोग से मंडलनाथ चौराहा से मथानिया तक सड़क के दोनों तरफ 20-20 फीट की दूरी पर सघन पौधरोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष धनराज बाकरेचा व सचिव महेश चन्द्र व्यास ने बताया कि हर बीस फीट की दूरी पर एक छायादार पौधा लगाया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/343XRvM
0 comments:
Post a Comment