म्हारे हेळो सुनोसा रामापीरबाबा रामदेव अवतरण दिवस गुरुवार को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लोकदेवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस गुरुवार को घरों में ही मनाया जाएगा। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर में सुबह 4.15 बजे 109 ज्योत से शृंगार आरती होगी। मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर का संचालन करने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया की इस बार वैश्विक महामारी के कारण राज्य सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाइन के चलते मंदिर पूरी तरह दर्शनार्थियों के लिए बंद है। बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर में केवल ट्रस्ट के सीमित पदाधिकारियों व पुजारियों की ओर से गुरुवार सुबह 4.15 बजे पंचामृत अभिषेक और 109 ज्योत से शृंगार आरती की जाएगी। सुबह 11.15 बजे मंदिर ट्रस्ट के सीमित सदस्यों की ओर से मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण होगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव मफतलाल राखेचा ने बताया की मंदिर की ओर से सोशल मीडिया पर शृंगार आरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। राईका बाग युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव प्राकट्य दिवस पर सैनाचार्य अचलानंदगिरी के सान्निध्य में सुबह 4.15 बजे आरती की जाएगी। मंदिर के रघुवीरसिंह भदावत ने बताया की जिला प्रशासन की गाइडलाइन पालना करते हुए केवल मंदिर शिखर पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मंदिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रहेगा। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष करण सिह राठौड़ ने बताया की जोधपुर से विभिन्न समाजों के करीब 20 पैदल संघ में दो लाख लोग हर साल भाद्रपद अमावस्या अथवा प्रतिपदा को जोधपुर से रामदेवरा के लिए पैदल जाते है लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण सभी पैदल संघों ने यात्रा स्थगित कर दी है। आस्था पर पहरा, मंदिर तक भी नहीं पहुंच सकेंगे भक्तजन मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ मंदिर के बाहर बाबा के प्राकट्य दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने व पड़ौसी राज्यों से रोजाना बड़ी संख्या में जातरुओं के मसूरिया रामदेव मंदिर पहुंचने के कारण जिला प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास के पूरे क्षेत्र को बफर व कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंदिर तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए है। क्षेत्रीय लोगों को आवाजाही पर छूट तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे लेकिन अनावश्यक भीड़ की अनुमति नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hb1tzS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment