जोधपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए होगी जनचेतना क्रांति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. व्यक्ति में इच्छा शक्ति निर्मित हुए बिना धन वैभव सत्ता के सहारे कभी सफलता की मंजिल को प्राप्त नहीं किया जा सकता है । जैन संत कमलमुनि कमलेश ने आध्यात्मिक करुणा मुक्ति प्रशिक्षण केंद्र में संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा से अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा में कहा की जितनी इच्छाशक्ति ज्यादा मजबूत होगी उतना अंदर से ऊर्जा का विकास होगा और ऊर्जा को दिशा मिलेगी तो सफलता भी शीघ्र मिलेगी। संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने कहा की ऊर्जा को धर्मगुरुओं की दिशा मिल जाए कम समय में ज्यादा काम हो सकता है । संत के नेतृत्व में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक हरित क्रांति, पॉलिथीन और नशा मुक्त जोधपुर और शहर में घूम रही गायों के लिए व्यवस्थित कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी । इसके लिए सभी धर्म आचार्यों की मीटिंग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन क्रांति का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CQJDmP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment