जोधपुर. पेड़ों की रक्षार्थ प्राणों का परित्याग करने वाले 363 लोगों की याद में हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी
को सरदारसमंद रोड स्थित खेजड़ली में होने वाला पर्यावरण प्रेमियों का मेला इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं होगा। विश्नोई समाज के लोग प्रदेश के कोने-कोने सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से मेले में पहुंचकर शहीदों की स्मृति में बने स्मारक स्थल की परिक्रमा कर मां अमृतादेवी सहित सभी 363 शहीदों को श्रद्धासुमन और गुरु जम्भेश्वर के बताए 29 नियमों की पालना का संकल्प लेते है। खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान जोधपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष व विधायक महेन्द्र विश्नोई व खेजड़ली धाम के महंत स्वामी शंकरदास ने वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी 28 अगस्त का मेला पूर्ण रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है । उन्होंने बताया की मंदिर परिसर में भी मेलार्थियों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। पर्यावरण प्रेमियों से मां अमृतादेवी व 363 शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप अपने अपने घरों में कम से कम एक - एक पौधा लगाने और घरों में ही हवन कर श्रद्धाजंलि देकर सहयोग करने की अपील की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Emjg93
0 comments:
Post a Comment