युवक ने जन्मदिन पर लगाया मौत को गले, मरने से पहले सोशल मीडिया पर की पोस्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के सदर कोतवाली के नवचौकिया क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने जन्मदिन पर रविवार देर शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया तथा जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार नवचौकिया निवासी सुरेश शर्मा (31) पुत्र जयनारायण शर्मा का रविवार को जन्मदिन था लेकिन देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में उसने फांसी लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया।

मरने से पहले सोशल मीडिया पर की पोस्ट
पुलिस ने बताया कि मृतक ने फांसी लगाने के करीब आधे घंटे पहले अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें लिखा कि मरने का इन्तजार हैं और जन्मदिन की बात भी कुछ निराली होती हैं।

पिता के साथ रहता था युवक
पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था तथा काम काज नहीं करता था। खर्चे के लिए पिता से रुपए लेने को लेकर भी कई बार तकरार कर चुका था। मृतक की माता पाली में नौकरी करते है। जहां वह अपनी बेटी के साथ रहती है। मृतक जोधपुर में अपने पिता के साथ रहता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F26UD2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment