जोधपुर. जोधपुर एयरपोर्ट से बुधवार से नियमित उड़ान शुरू होने जा रही है। एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो चैन्नई व बेंगलुरू के मध्य उड़ान शुरू करेगी। इसी के साथ कम्पनी ने जोधपुर-मुंबई फ्लाइट शुरू करने की भी घोषणा की है जो 8 सितम्बर से शुरू होगी। तीनों ही शहरों के लिए एयर बस-320 विमान उड़ेगा। इंडिगो कम्पनी ने इसके लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों ही उड़ानें जोधपुर से दोपहर में संचालित होगी।
कोरोना लॉक डाउन के कारण मार्च से ही जोधपुर में रुटिन फ्लाइट बंद है। मार्च में 24 फ्लाइट संचालित थी। जून में घरेलू विमान सेवा की अनुमति मिली, लेकिन जोधपुर के लिए किसी भी एयरलाइंस कम्पनी ने रुचि नहीं दिखाई। केंद्रीय नागरिक विमान निदेशालय ने सितम्बर से नया फ्लाइट शेड्यूल जारी किया। इस पर इंडिगो कम्पनी जोधपुर से तीन शहरों के लिए फ्लाइट संचालन के लिए आगे आई। लॉक डाउन से पहले एयर इंडिया, स्पाइस जेट व विस्तरा एयरलाइंस की फ्लाइट भी उड़ रही थी। अभी इन तीनों कम्पनियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई है।
चैन्नई-बेंगलुरू 4 दिन, मुंबई के लिए 3 दिन
जोधपुर से चैन्नई और बेंगुलरू के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार और जोधपुर-मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी।
सालों बाद राजधानी दिल्ली की हवाई कनेक्टिविटी नहीं
लॉक डाउन से पहले जोधपुर से 24 फ्लाइट चल रही थी जिसमें से करीब आधी फ्लाइट दिल्ली और मुंबई शहरों के लिए थी। यात्रीभार नहीं मिलने और एयरलाइंस कम्पनी को अपना मुनाफा कम नजर आने के कारण अभी जोधपुर-दिल्ली रुट किसी ने नहीं लिया है।
फ्लाइट संख्या---- कहां से कहां तक------ प्रस्थान --------आगमन -------- फ्रीक्वेंसी
6ई-6013 ------चैन्नई-जोधपुर ------ सुबह 9.30 ------दोपहर12.05 ------ 1,3,5,7
6ई-6014 ------जोधपुर-चैन्नई ------दोपहर 12.40 ------अपराह्न 3.15 ------1,3,5,7
6ई-293 ------ बेंगलुरू-जोधपुर ------सुबह 11.50 ------दोपहर 2.05 ------1,3,5,7
6ई-294 ------ जोधपुर-बेंगलुरू ------दोपहर 2.40 ------ शाम 5.20 --------1,3,5,7
6ई-247 ------ मुंबई-जोधपुर ------ दोपहर 1.00 ------ दोपहर 2.35 ------ 2,4,6
6ई-249 ------ जोधपुर-मुंबई ------ अपराह्न 3.10 ------शाम 5.10 ------2,4,6
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YLppCT
0 comments:
Post a Comment