एमबीएम कॉलेज के 4 हजार छात्र देंगे ऑनलाइन परीक्षा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा एक सितम्बर से शुरू हो रही है। सबसे पहले प्रायोगिक परीक्षाएं होगी। उसके बाद सैद्धांतिक प्रश्न पत्र की परीक्षा करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए खुद का ऑनलाइन कार्य देखने वाली आइटीआई कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। कॉलेज ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए 1 सितंबर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) के पांचवें और सातवें सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा की घोषणा की है। परीक्षा 10 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद इन दोनों कक्षाओं की सैद्धांतिक परीक्षा होगी। परीक्षा में एटीकेटी और पूर्व विद्यार्थी भी बैठ सकते हैं। बीई के साथ एमसीए और बीआर्क की परीक्षा भी ली जाएगी। कॉलेज में करीब 4 हजार छात्र छात्राएं है।

इस तरह होंगे परीक्षाएं

1-परीक्षा ऑनलाइन होगी। एक घंटे के प्रश्नपत्र में 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा से पहले छात्रों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी गई है।
2-सितंबर में बीई की परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में भी पांचवें और सातवें सेमेस्टर की अंक तालिका जारी कर दी जाएगी।
3-कॉलेज डीन प्रो एसके ओझा ने बताया कि सबसे पहले पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त कर अक्टूबर में इनके अगले सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होगी।

जनरल स्ट्रीम की ऑफलाइन परीक्षा की संभावना
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जेएनवीयू स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी) व स्नातकोत्तर (एमए, एमकॉम, एमएससी) अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा तैयारी में लग गया है। यह परीक्षाएं ऑफलाइन होने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lrhkNr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment