जोधपुर।
रेलवे जोधपुर रेल मण्डल के मेड़ता रोड से मेड़ता सिटी के बीच बहुत जल्द रेलवे बस के स्थान पर डेमू ट्रेन के संचालन की तैयारी कर रहा है । रेलवे द्वारा डेमू ट्रेन चलाए जाने से मेड़ता सिटी से ट्रेन में सफ र करने वाले हजारों यात्रियों को अब मेड़ता रोड आने-जाने में सुविधा होगी। रेलवे द्वारा जनता की मांग को पूरा करते हुए डेमू ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरु कर दी गई है । इसी के चलते खडग़पुर से दो डिब्बों का डेमू रेक मेड़ता रोड पहुंच चुका है। इस ट्रेन का एक और रेक जल्द ही मेड़ता रोड पहुंचेगा। इस रेक के आने के बाद अगस्त माह में डेमू सेवा शुरू होने की संभावना है।
-
रेल बस का संचालन बंद, आमजन परेशान
पूर्व में मेड़ता रोड से मेड़ता सिटी के बीच रेल बस का संचालन किया जाता था, जिसमें कम जगह होने व बार-बार खराब होने के चलते रेलवे ने इस रेल बस का संचालन बन्द कर दिया था। रेल बस संचालन बंद होने से जनता को परेशानी के चलते जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा डेमू ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही थी।
--
शेड निर्माण कार्य प्रगति पर
मेड़ता रोड में डेमू ट्रेन के रखरखाव के लिए शेड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इससे इन रेकों का रखरखाव भी मेड़ता रोड में ही होने लगेगा। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए ही किया जाएगा।--
-----
मेड़ता रोड व मेड़ता सिटी के बीच डेमू ट्रेन चलाने के लिए प्रयास कर रहे थे, अब यह ट्रेन जल्द चालू होगी। कोच आ गए है। इस ट्रेन के संचालन के साथ मेड़ता रोड से मेड़ता सिटी आने-जाने वाले स्थानीय अन्य वहां जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा होगी। कोविड की वजह से कुछ देरी हो तो बात अलग है , बाकी यह ट्रेन अगस्त में शुरू होने की पूरी संभावना है।
दीयाकुमारी, सांसद
राजसमंद
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X7k9sk
0 comments:
Post a Comment