जोधपुर. जोधपुर में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है। गुरुवार की रिपोर्ट में एक साथ 153 नए संक्रमित मिले। 2459 सैंपल की जांच में 6.22 फीसदी संक्रमित निकले। जबकि पिछले कई दिनों से जोधपुर में संक्रमण दर बढ़ी हुई आ रही है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। संक्रमितों में 40 फिमेल और 113 मेल शामिल हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 74, एम्स ने 36 और डीएमआरसी ने 43 संक्रमित बताए हैं।
इन क्षेत्रों से 153 मामले
पीपाड़ एवं पीपाड़ सिटी, मंडोर क्षेत्र, फलोदी, प्रताप नगर क्षेत्र, केबीएचबी, रामेश्वर नगर, एमएचबी, करणी नगर बासनी, सरदारपुरा क्षेत्र, चांदणा भाकर क्षेत्र, झालामंड क्षेत्र, हनुमान नगर तनावड़ा फांटा, खेमे का कुआ, सूरसागर क्षेत्र, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, शास्त्री नगर क्षेत्र, पाल न्यू बस्ती महादेव मंदिर के पास, महामंदिर क्षेत्र, सिंधी साहेब जाडडो का मोहल्ला, कीर्ति नगर, देवनगर, बैंक कॉलोनी, कुम्हारों की बगेची, दल्ले खां की चक्की, बाबा रामदेव मंदिर के सामने, पाŸवनाथ नगर नांदड़ी, सूरज नगर, रूपनगर, लक्ष्मण नगर रमजान हत्था, नांदड़ी गांव, जूनी मंडी, जोशियों की गली, जयनारायण व्यास कॉलोनी, बख्तावर मल जी का बाग, सिटी पुलिस क्षेत्र, भगत की कोठी क्षेत्र, अजय चौक छोटी राजमहल के पास, शक्ति कॉलोनी, मोती चौक क्षेत्र, रातानाडा क्षेत्र, नंदनवन ग्रीन, बिलाड़ा, राईकाबाग, रोहिचा कलां, पाल बालाजी क्षेत्र, चामू, पाल, जनादेसर, कमला नेहरू नगर, बोरानाडा, नेहरू कॉलोनी, वीर तेजा मंदिर बीजीकेटी, अशोक नगर, डीएसएल कॉलोनी बीजीकेटी, शेरगढ़, गंगाणी सहित अन्य क्षेत्र।
171 मरीज डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल से 65, एम्स से 7 और होम आइसोलेशन से 99 मरीज डिस्चार्ज किए गए। कुल गुरुवार को 171 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1898
पॉजिटिव से नेगेटिव-4699
डिस्चार्ज-4698
कुल मौतें-98
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jSrUvX
0 comments:
Post a Comment