PHYSICAL EDUCATION--खेलकूद प्रतियोगिताएं तो करा दी, तीन वर्षों से नहीं मिल रहे है आयोजन का खर्चा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन तो करवा दिया जाता है, लेकिन इन आयोजनों का खर्चा नहीं मिलने से जिले भर की खेलकूद आयोजन विद्यालयों में निराशा है। शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से जिला स्तरीय खेलकूद करवाने वाले आयोजक विद्यालयों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रतियोगिता खर्च के चेक जारी नहीं हुए है। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान व जिलामंत्री जवाहर सेन ने बताया कि शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में ट्रेक व फ ील्ड इवेंट्स के लिए उपकरणों की उपलब्धता करवाई जानी चाहिए तांकि खिलाडिय़ों को अभ्यास में सुविधा हो सके।

--

जल्द जारी किए जाए चेक

संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी ने कहा कि जोधपुर में खेलों के विकास के लिए गौशाला विकास समिति के कोष से सभी प्रकार के उपकरण खरीदे जाने चाहिए, ताकि सभी प्रकार की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन गौशाला मैदान में आसानी से करवाया जा सके। पिछले तीन वर्ष से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है लेकिन स्कूलों से एकत्रित क्रीड़ा शुल्क में से आयोजक विद्यालयों को चेक वितरित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चेक जल्द से जल्द जारी किए जाने चाहिए।

-

जिला शिक्षाधिकारी से मिले शारीरिक शिक्षक

संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी की अगुवाई में शारीरिक शिक्षक बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारीएमाध्यमिक मुख्यालय भल्लूराम खीचड़ से मिले व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह खिंची, रज़्ज़ाक मोहम्मद, कमल सारण, शेरसिंह रातड़ी, प्रकाश भादू आदि शारीरिक शिक्षक शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ezydoh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment