जोधपुर. विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रव्यापी रज व जल संकलन अभियान के तहत 1992 अयोध्या में कारसेवा के दौरान शहीद हुए जोधपुर के महेन्द्रनाथ अरोड़ा के घर की रज को अयोध्या भेजकर अभियान का समापन किया गया । विहिप के मंत्री पं. राजेश दवे ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल से रज व जल संकलन कर भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजा गया है । कारसेवा में शहीद हुतात्माओं के घर की रज भी भूमि पूजन के दौरान अर्पित की जाएगी । विहिप सह संयोजक पंकज देवड़ा ने बताया कि सूरसागर के सुखराम दास आश्रम , बड़ा रामद्वारा , श्रीकृष्ण मन्दिर तथा रातानाडा गणेश मंदिर से भी रज पूजन कर अयोध्या भेजी गई । कार्यक्रम में प्रान्त संगठन मंत्री ईश्वर लाल विहिप के महेन्द्र राजपुरोहित, मूलाराम गहलोत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
उल्लेखनीय है पिछले कई दिनों से जोधपुर के भोगिशैल पहाड़ियों में स्थित अरना झरना बेरी गंगा सहित कई धार्मिक स्थलों की पवित्र माटी और पवित्र जलाशयों का जल भी अयोध्या भेजा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fbhvIb
0 comments:
Post a Comment