जोधपुर. मनरेगा कार्यस्थलों पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को मंडोर बीडीओ विक्रमसिंह टीम के साथ सुरपुरा के ढढिया नाडी पहुंचे तथा मेट को सेनेटाइजर, साबुन उपलब्ध करवाए। इस दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए तथा श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उनके साथ एईएन योगेश माथुर भी थे। इसके साथ ही खोखरिया ग्राम पंचायत के निबलाव नाडी खुदाई कार्य स्थल पर, खोखरिया ग्राम पंचायत के खसरा संख्या 61 में गोचर में चल रहे मेडबंदी व सौन्दर्यकरण कार्यस्थल पर जेटीए दिनेश श्रीवास्तव को भेजा। जहां उन्होंने सेनेटाइजर व साबुन मेट को उपलब्ध कराए तथा श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग से कार्य करने की हिदायत दी।
ज्ञात रहे कि मंडोर पंचायत के सुरपुरा के ढढिया नाडी में मस्टररोल में भरी हाजरी से चार श्रमिक मौके पर कम मिले थे। तथा खोखरिया ग्राम पंचायत के निबलाव नाडी खुदाई कार्य स्थल पर खोखरिया ग्राम पंचायत के खसरा संख्या 61 में गोचर में चल रहे मेडबंदी व सौन्दर्यकरण कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए सेनेटाइजर, साबुन आदि की व्यवस्था नहीं थी। इसके साथ ही यहां श्रमिकों के लिए टेंट व ठंडे पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने 22 जुलाई को अंक में मनरेगा में गड़बड़झाला, कहीं श्रमिक कम तो कहीं मस्टरोल से हाजरी गायब शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर अव्यवस्थाओं को उजागर किया था। जिस पर जिला परिषद के मनरेगा एक्सईएन ने लेटर जारी कर मंडोर पंचायत के बीडीओ विक्रमसिंह से स्पष्टीकरण मांगते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जारी किए थे। शुक्रवार को बीडीआ मनेरगा कार्यस्थल पहुंचे तथा व्यवस्थाओ को दुरुस्त करवाने की कार्रवाई की।
अगले पखवाड़े से मेट को हटाएंगे
शुक्रवार को मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कमियों को दुरुस्त करवाया। श्रमिकों की गलत हाजरी भरने वाले मेट को अगले पखवाड़े से हटाने की कार्रवाई करेंगे।
- विक्रमसिंह, बीडीओ, मंडोर पंचायत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hKKmVJ
0 comments:
Post a Comment