जोधपुर.
पारिवारिक सदस्य के संक्रमित होने के बाद होम क्वॉरंटीन करवाने के बावजूद घरों से बाहर घूमने पर तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को भारी पड़ गया। सूरसागर थाने में एक और देवनगर थाने में पिता व पुत्र के खिलाफ महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने की एफआइआर दर्ज की गई।
सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि सिंधियों की गली स्थित एक मकान में पति-पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। घर के दस सदस्यों को होम क्वॉरंटीन किया गया है। इनकी आकस्मिक जांच करने के लिए पुलिस मकान में पहुंची तो परिवार का सदस्य दिनेश घर पर नहीं मिला। पुलिस के दबाव डालने पर वह घर लौटा।
होम आइसोलेशन के बावजूद बाहर घूमने के संबंध में पुलिस ने सिंधियों की गली निवासी दिनेश पुत्र महेन्द्रसिंह माली के खिलाफ एफआइआर दर्ज की।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि चोहाबो में सेक्टर ४स निवासी परिवार को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। पुलिस आकस्मिक जांच करने पहुंची तो प्रवीण व उसके पिता नारायणराम सैन घर के बाहर घूमते मिले। पुलिस ने महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने पर प्रवीण सैन व उसके पिता नारायणराम पुत्र भूराराम सैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
रोक के बावजूद घूमते मिले ग्रामीण पर एफआइआर दर्ज
मथानिया थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि ओसियां के इंसीडेंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर १७ जुलाई से बालरवा स्थित मालाराम कृषि फार्म के क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा १४४ लागू की गई थी। फार्म वाले क्षेत्र को प्रतिषिद्ध घोषित किया गया था। आदेश की पालना के लिए थानाधिकारी ने मालाराम के घर नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद वो बालरवा के बाजार में बगैर मास्क घूमते मिला। एेसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30IczW1
0 comments:
Post a Comment