जोधपुर में पहली बार कोरोना संक्रमित महिला का पोस्टमार्टम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत घड़ाव गांव में प्रताडऩाओं से आहत होकर कोरोना संक्रमित एक महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृत्यु उपरांत जांच में रविवार को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। पीपीई किट पहन तीन डॉक्टर के बोर्ड ने जोधपुर में पहली बार संक्रमित के शव का पोस्टमार्टम किया और पीपीई किट के साथ शव परिजन को भी सौंपा।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार घड़ाव निवासी शोभा चौधरी (35) पत्नी नरेन्द्र गोदारा ने शनिवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दी। ससुर सुबह चाय के लिए कमरे में पहुंचा तो पुत्रवधू को फंदे पर लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। कोविड-१९ जांच के लिए नमूने लिए गए तो मृतका के संक्रमित होने का पता लगा।

उधर, माणकलाव निवासी मृतका के भाई श्रवण जाट ने बहन के ससुराल वालों पर तंग व परेशान करने और हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि १०-१२ साल पहले बहन की शादी नरेन्द्र गोदारा पुत्र कंवराराम जाट से कराई गई थी। शादी के बाद से परिजन तंग व परेशान करते थे। ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताडऩा व आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया।
पीपीई किट पहन चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर बगैर पोस्टमार्टम कराए प्रशासन अंतिम संस्कार करवाता है। शहर में पहली बार संक्रमित के पोस्टमार्टम की स्थिति बनी। पुलिस ने तीन चिकित्सकों का बोर्ड गठित कराया। जिन्होंने देर शाम पीपीई किट पहनकर महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। साथ ही शव को अच्छी तरह सील करा परिजन को सौंपा।
सीधे श्मशानस्थल ले गए शव

स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिजन को भी पीपीई किट पहनाए। इसके बाद शव सुपुर्द किया गया। अंतिम संस्कार के लिए मोर्चरी से सीधे शव को श्मशानस्थल ले जाया गया।
नाना-नानी व मामा के पास रहें बच्चे

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतका के हवाले से लिखा गया है कि वो जिंदगी से तंग आ चुकी है। उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं है। किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। मौत के बाद बच्चे नाना-नानी और मामा के पास रहेंगे। पीहर पक्ष ने सुसाइड नोट में शोभा की लिखावट होने पर संदेह जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eLSsLH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment