एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल कोरोना संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

पुलिस स्टेशन बासनी में एक हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित हो गए। थाने में हड़कम्प मच गया और ४३ पुलिसकर्मियों की रविवार को कोविड-१९ जांच के लिए सैम्पलिंग करवाई गई। उधर, सरदारपुरा थाने का एक कांस्टेबल भी रविवार शाम कोरोना संक्रमित पाया गया।
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के अनुसार थाने के एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को तबीयत खराब हुई। उसे बुखार आने लगा। एेहतियात के तौर पर चिकित्सक से जांच व कोविड-१९ जांच कराई गई। इसकी जांच रिपोर्ट आने पर हेड कांस्टेबल के पॉजीटिव होने का पता लगा। इससे थाने में हड़कम्प मच गया। चिकित्साकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को होम आइसोलेशन में भिजवा दिया। सम्पूर्ण थाना परिसर में सेनेटाइजेशन करवाया गया। साथ ही थानाधिकारी सहित थाने के ४३ पुलिसकर्मियों की कोविड-१९ जांच के लिए सैम्पलिंग करवाई गई।

पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल वांछित आरोपियों की तलाश व मामलों की जांच के संबंध में जोधपुर से बाहर गए थे। संभवत: इस दौरान वो किसी के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।

सरदारपुरा थाने का एक कांस्टेबल भी संक्रमित
उधर, सरदारपुरा थाने का एक कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित पाया गया। थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि शाम को मिली रिपोर्ट में कांस्टेबल के पॉजिटिव होने का पता लगा। तबीयत खराब होने पर उसकी जांच कराई गई थी। हालांकि उसमें संक्रमण के अधिक लक्षण नहीं है। उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया है। उसके सम्पर्क वाले पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग कराई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZJK6jC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment