रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार को बंधक बना चांदी के गिलास व रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामंड के समीप विशाल नगर में तीन नकाबपोश लुटेरों ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार को रस्सी व टेप से बंधक बनाने के बाद चांदी के आठ-दस गिलास व चार हजार रुपए लूट लिए। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
उप निरीक्षक साहबसिंह के अनुसार विशाल नगर निवासी रणवीरसिंह (८२) पुत्र गोपालसिंह जेएनवीयू के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार हैं। वो मकान में अकेले रहते हैं। इसी बीच, रविवार मध्यरात्रि एक बजे तीन युवक मकान में घुसे। आवाज सुन जागे रणवीरसिंह कुछ बोलते उससे पहले लुटेरों ने हाथ-पांव दिए। मुंह पर टेप चिपका दी। तीनों लुटेरों ने पूरा घर छान मारा। सारे कमरे, अलमारी व बक्से चेक किए। फिर चाबी से घर में रखी तिजोरी खोली और उसमें से चांदी के आठ-दस गिलास व चार हजार रुपए बटोरकर भाग गए।
टेप खोलकर पुलिस को दी सूचना
पुलिस का कहना है कि रणवीरसिंह के एक पुत्र व पुत्री हैं। दोनों शादीशुदा है। पुत्र अलग रहता है। लुटेरों के भागने के बाद वृद्ध ने किसी तरह मुंह से टेप हटाई और फिर हाथ खोलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और लुटेरों की तलाश शुरू कराई। एमओबी की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से लुटेरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NZLK9R
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment